नरैनी/बांदा। घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया। करतल गांव निवासी आशुतोष पुत्र चंद्रपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर में अकेला था।तभी सुनसान देख बाबूलाल पुत्र रामप्रकाश,और राम प्रकाश का पुत्र सौरभ,और सुधीर एक राय होकर हाथ में लाठी डंडे लेकर अचानक घुस आए।इस दौरान अकेला पाकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।जिससे उसको गंभीर चोटें लगी।पीड़ित कोतवाली पहुंच सभी आरोपियों को नामजद कर मामले पर लिखित तहरीर दी बताया कि आरोपी दबंग और गुंडा किस्म के लोग है।कोतवाली पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।