– एक्सीडेंट में गंभीर रूप घायल हुआ पत्रकार
बांदा। शादी समारोह से शिर्कत के बाद घर वापसे जाते समय लोडर से जोरदार टक्कर से मार दी। जिससे पत्रकार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहंी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्रकार के दाहिना पैर में फैक्चर हो गया। आनन-फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरांे ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के अवास विकास निवासी अरविंद सिंह गौतम पुत्र जगन्नाथ सिंह गौतम पेश से पत्रकार है। गुरूवार को वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने परिवार के साथ महोखर बाईपास से घर आ रहे थे। तभी तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके दाहिने पैर में फैक्चर हो गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर घटना के संबंध में जब कालुकुआं चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *