मंत्री की फटकार के बाद तुर्रा नाला निर्माण ने पकड़ा जोर
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद, अधिकारियों को लगाई फटकार,तुर्री नाला पुल निर्माण ने पकड़ा जोर। बांदा पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला गांव स्थित तुरी नाला पुल पर सेतु निगम द्वारा 15.84 करोड़ की लागत से पांच कोठियों वाला दीर्घ सेतु पुल निर्माण में हीलाहवाली को लेकर बीती शाम सोमवार को जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने औचक निरीक्षण किया था ।तथा मौके पर ही निर्माण कार्य में देरी होने पर उच्चाधिकारियों को फटकार लगाई थी ,मंत्री के फटकार के बाद आनन -फानन में सेतु निगम ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य को गुड़वत्ता परक बनाए जाने को लेकर कमर कस लिया है। बता दें कि बाढ़ के समय तुर्री नाला पुल से आवागमन बंद हो जाता था जिससे करीब एक दर्जन गांवों सिंधनकला व इसके मजरे गुरगवां,अदरी,लसडा़, बसधरी,पचकौरी,सिंधनखुर्द आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था वहीं पूर्व में ग्रामीणों ने जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद से मिलकर दीर्घ सेतु पुल निर्माण को लेकर फरियाद किया था वहीं मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दीर्घ सेतु पुल बनाए जाने को लेकर आग्रह किया वहीं मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए पुल निर्माण को लेकर हरी झंडी दे दिया अब सेतु निगम निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहा था वहीं मंत्री ने निरीक्षण कर गुणवत्ता युक्त व तत्परता से दीर्घ सेतु पुल निर्माण को लेकर नक्सा देखने के बाद मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया, इस संबंध में जब सेतु निगम के डी पी यम चंद्रप्रकाश दिवाकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दीर्घसेतु निगम का निर्माण कराने का जून 2027 का लक्ष्य है पहले 30 से 35 कर्मचारी काम कर रहे थे अब साठ कर्मचारियों को लगाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर शुरू कर दिया गया है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह, बलबीर सिंह,प्रकाश सेंगर दिनेश सिंह सिंधन कला, जगराम सिंह बाबूजी ,मुन्ना निषाद,लल्लू बाजपेई आदि आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।