पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्यवाही की मांग
– बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने सीएम को भेजा ज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहां है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में समाज विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाएं, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र में एक विशिष्ट समाज के विरुद्ध अशोभनीय और जातिगत टिप्पणी किया जाना न केवल निन्दनीय है, बल्कि यह प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले पैनल की गहरी दुर्भावना और प्रशासनिक अज्ञानता को उजागर करता है।ऐसी टिप्पणियाँ सामाजिक समरसता को भंग करने वाली और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध हैं। ‘‘बुंदेलखंड इंसाफ सेना’’ इस प्रकरण पर उत्तर प्रदेश सरकार की अब तक की उदासीनता पर कड़ा रोष व्यक्त करती है। बुन्देलखण्ड इंसाफ सेना ने मांग की कि उक्त प्रकरण की तत्काल उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए जाएं।दोषी अधिकारियों व समीक्षकों के विरुद्ध कठोरतम दण्डात्मक एवं विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। यदि इस पर सरकार द्वारा उक्त प्रकरण में अविलंब ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है, तो ‘‘बुन्देलखण्ड इंसाफ सेना’’ सामाजिक न्याय की रक्षा हेतु माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने को विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ‘क्योंकि समाज का सम्मान सर्वाेपरि है।