बांदा। पति के मोबाइल तोड़ने से नाराज युवती ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों जबरिंया जहर खिलाने के आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के बरूआ कालिजर निवासी 23वर्षीय रैना देवी पत्नी बुद्वविलास का शनिवार की रात पति से विवाद हो गया। जिस पर नाराज होकर उसने सल्फास की गोलिया खा ली। सल्फास खाने के कुछ देर के बाद जब उसकी हालत बिगड़ गई। तब मामले की जानकारी घरवालो को हो सकी। तत्काल उसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने हालत नाजुक बताकर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतका के चचिया ससुर लालाराम ने बताया कि शनिवार को शाम उसका पति फसल काट कर घर आया था। तभी मृतका किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने पूछा कि किससे बात कर रही हो तो रैना ने मोबाइल से नबंर डिलीट कर दिया। इसी बीच पति ने फोन छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई। पति ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया। इसके बाद पति घर से बाहर निकल गया। तभी रैना ने सल्फास खा कर खुदकुशी कर ली। मृतका के ताऊ महिपाल ने बताया कि रैना की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके एक पुत्र है। रैना बांदा स्थित एक समूह में सिलाई का काम करती थी। दो माह से पति पत्नी के बीच लगातार किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आये दिन ससुराली जन उसे प्रताड़ित करते थे। पति उसे अक्सर पीटता भी रहता था। महिपाल का आरोप है कि ससुराली जनो ने उसे मारपीट कर मार डाला। इसके बाद उसके मुह में जबरन सल्फास की गोलिया डाल दी है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वह कार्रवाई करेगा। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *