– 27 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी
बांदा। रविवर को बांदा के नगर क्षेत्र अंतर्गत लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे भारत में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर मांग की जाएगी साथ ही प्रत्येक जनपदों की प्रत्येक तहसील स्तर पर एकसाथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि वर्तमान में गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के हितों के लिए कार्य कर रही है और हम सब गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु आवाहन कार्य कर रहे हैं जिससे गौवंश की जो दयनीय स्थिति बनी हुई है उसमें काफी सुधार होगा साथ ही गौवंश को भविष्य में ऐसी स्थित में नहीं रहना पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *