बांदा। थाना गिरवां अंतर्गत ग्राम पंचायत स्योंढा में प्रधान पुत्र के द्वारा लगातार अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी जिसका वीडियो भी कई बार सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई अकबरपुर पुलिस चोकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने गश्त के दौरान स्योंढा बाईपास के पास वर्तमान ग्राम प्रधान के पुत्र इसहाक खां पुत्र अयूब खां निवासी ग्राम स्योंढा थाना गिरवां जिला बांदा को बोरी में 45 अदद देशी शराब के साथ तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया है। कंधे में बोरी लिये हुये उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को घेरकर पकड़ा तथा तलाशी में 45 अदद देशी शराब के क्वाटर बरामद किया। पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र इसहाक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *