पैलानी /बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला व आस पास के गांवों में बे मौसम बारिश के बाद ओले गिरने से किसानों की फसलों गेहूं ,चना, की फसलें तबाह हो गई, रविवार को पांच बजे शाम को अचानक बेमौसम बारिश के बाद अचानक ओलो गिरने लगे खप्टिहाकला की साप्ताहिक बाजार में ओले गिरने से दुकानदारों व ग्राहकों ने भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच कर ओलों से बचाव किया।गांव के किसान लाला अवस्थी,वीरु, रामबाबू यादव,कमतू पाल,सुंदर, राजेंद्र दुवेदी आदि ने बताया कि अभी गेंहू की केवल दस प्रतिशत ही कटाई हुई है, लगाकर दो दिन से बारिश व ओले गिरने से गेंहू की बाली टूट कर जमीन पर जा गिरी है , किसान की कमर टूट गई है। तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर गिरे ओले को लेकर जांच कराई जाएगी।