बांदा। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रो का दौरा किया और टोला कला पर बने रपटा पर अधिक पानी के कारण निरीक्षण कर लोगों को सावधान रहने को कहा।
बाढ़ क्षेत्रों का उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार त्यागी ने दौरा किया और टोला कला गांव में बने रपटे की स्थिति देखी। ग्रामीणों को निर्देश दिया कि लगातार बारिश हो रही है। लोग सावधान रहें। रपटे के ऊपर से लगातार पानी बढ़ रहा है। लोग सतर्क रहें। हरदौली गांव का भी दौरा किया। और कच्चे मकान लगातार बारिश के कारण गिर रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि हमारे कच्चे मकान गिर गए और हमारी सरकार मदद करे। और उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने अधिकारियों निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्रो के संपर्क में बने रहे। ग्रामीणों को जागरूक करें।