बांदा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में छात्रो ने प्रतिभाग किया। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज परिसर में बीते रविवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह ने छात्रों को खेलकूद के साथ अनुशासन,नेतृत्व,सहयोग और टीम भावना जैसे गुणों को विकसित करने की बात कही। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थय एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का भी संदेश दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर्स एवं एनएसएस के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन संडेज आन साइकिल, बास्केटबाल,कैरम,शतरंज,टेबल टेनिस समेत प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेलकूद प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।