बांदा। कमासिन गत गुरुवार को कस्बा निवासी बसंत लाल बाथम की 19 वर्षीय पुत्री मंदाकिनी जो कक्षा 12 की जीजीआईसी कालेज की छात्रा थी मां की डांट से आहत होकर करीब 20 किलोमीटर दूर दांदौं यमुना ब्रिज पर सुबह करीब 11 नदी मैं कूद गई थी। स्थानीयपुलिस , पीएसी व एनडीआरएफ की टीम लगातार चार दिन तक खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला तो ठकहार कर अभियान को बंद कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया है की यमुना नदी में बाढ़ और तेज बहाव के कारण तथा बारिश होने के चलते रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली संभवत मंदाकिनी तेज बहाव में बहुत दूर बह गई होगी यमुना नदी के किनारे स्थित थानों की पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया गया है कि यदि किसी युवती मिले तो कमासिन पुलिस को जरुर सूचना दें। कालिंदी नदी में अब मंदाकिनी पूरी तरह समा गई है।