बदौसा (बांदा)। बांदा-चित्रकूट-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुराई मोड़ के पास जानलेवा गड्ढों के कारण सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक अमरजीत की असमय मौत के बाद भी संबंधित विभागों की उदासीनता बरकरार है। करोड़ों रुपये का टोल वसूलने के बावजूद इस मुख्य हाईवे पर महुराई मोड़ से बदौसा तक कई फीट गहरे और पानी से लबालब भरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे यह मार्ग ब्लैक स्पॉटश् बन चुका है। भारी वाहनों के दबाव और इन गड्ढों के कारण छोटे वाहनों व राहगीरों के लिए सुरक्षित सफर तय करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा असंतोष है कि सड़कों को समय पर दुरुस्त न किए जाने की कीमत आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
इस गंभीर दुर्दशा और हादसे पर चिंता व्यक्त साथ ही जनहित में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को बिना किसी देरी के युद्धस्तर पर गड्ढामुक्त कर दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे किसी अन्य गंभीर हादसे को रोका जा सके।