वाराणसी। देश के आजादी के उत्सव के अवसर पर वाराणसी के कमिश्नरी परिसर में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने ध्वजारोहण किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने ध्वजारोहण कर समाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कमिश्नर ने गंगा प्रहरियों के उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने गंगा प्रहरी, दर्शन निषाद, प्रधानमंत्री स्वच्छता दूत, सदस्य जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। वही कमिश्नर ने पौधारोपण कर काशी के लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।