वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी आजादी के जश्न में डूबी हुई है। स्कूल, कालेज, दफ्तरों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। इसी क्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन ने कचहरी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिष्ठान का वितरण किया गया।