बांदा। बीते गुरुवार की शाम दोस्त को ट्रेन में बैठाने आया 33 वर्षीय दोस्त हाकिम सामान रखाने में मदद करने लगा। तभी ट्रेन के चलने पर नीचे उतरने के दौरान पटरी के पास गिर चपेट में आ गया। और दाहिना हाथ कट गया। ट्रेन गुजरने के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए घायल को कानपुर रेफर किया गया। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम कीरतपुर निवासी 33 वर्षीय हाकिम उर्फ मोदी अहिरवार पड़ोसी प्रेमबाबू के साथ दोस्त लाला बाल्मीकि को गुरुवार की शाम दिल्ली जाने वाली संपर्कक्रांति एक्स्प्रेस ट्रेन में बैठाने बाइक से आये थे। लाला बाल्मीकि को ट्रेन में बैठाने के बाद दोनों दोस्त ट्रेन में सामान चढ़ाने लगे। तभी ट्रेन चल दी। जिसपर प्रेमबाबू व हाकिम चलती ट्रेन से उतरे। और हाकिम अनियंत्रित हो पटरी के पास गिर गया। पटरी के पास गिरने के कारण दाहिना हाथ ट्रेन की चपेट में आ कट गया। ट्रेन गुजरने के बाद पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मौजूदा समय मे हैलेट कानपुर में इलाज चल रहा है।