बांदा। बदौसा थानांतर्गत ग्राम पंचायत तरसूमा के मजरा पचपेड़ियां निवासी कोदा यादव की बेटी शकुंतला ने पुरानी रंजिश में मां को गाली देने एवं लाठी डंडो से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने पर गांव के ही छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । पीड़ित शकुंतला ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया कि उसके पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते है । विगत बुधवार की शाम सात बजे गांव के ही बुद्ध विलाश , संतोष ,चुन्नू भइया , सिकंदर ,रजनीश एवं मुन्नीलाल आदि लोग दरवाजे में आकर मां को गाली देने लगे तथा विरोध करने पर लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया । घर में घुस कर भाई बहनों को भी पीटा । पीड़ित ने अवगत कराया कि गंभीर रूप से घायल मां का जिला चिकित्सालय बांदा में इलाज चल रहा है, तथा पूरा परिवार दहशत में है । थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच दारोगा रामनारायण सरोज को सौंपी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *