– कागजों में गाटा संख्या 858 व 582 मुख्यमार्ग,मौके पर झाड़-झंखाड़ से रास्ता बेहाल
पैलानी/बांदा। सरकारी अभिलेखों में मुख्यमार्ग…मौके पर झाड़-झंखाड़।जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरी कलां गांव में बांदा रोड से भिटारी तालाब के दक्षिण होकर जाने वाले रास्ते की यही हकीकत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।रास्ते की सफाई और आवागमन सुचारु कराने के लिए ग्रामीण पिछले तीन साल से अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। शिकायतों के बाद जांच भी हुई,लेकिन रास्ते की तस्वीर नहीं बदली।गौरी कलां निवासी बिंदा प्रसाद ने खंड विकास अधिकारी जसपुरा को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि चक संख्या 858 और 582 राजस्व अभिलेखों में मुख्यमार्ग के रूप में दर्ज हैं। इस रास्ते से ग्रामीण अपने खेतों तक पहुंचते हैं।साथ ही श्री प्रहलाद सिंह डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी यही मार्ग महत्वपूर्ण है।ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। पेड़-पौधे,झाड़ियां और झाड़-झंखाड़ बढ़ जाने से रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है।किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है,जबकि विद्यार्थियों को भी आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ती है।