बांदा। राष्ट्रीय लोकदल एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के संयुक्त तत्वावधान में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर निजामी पैलेस बांदा में आयोजित जय जवान-जय किसान सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह एवं एससी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल जी ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एससी/एसटी प्रकोष्ठ व क्षेत्रीय अध्यक्ष-बुंदेलखंड एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर जी ने किया । राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए और कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह चौधरी जी ने किया ।