वाराणसी। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फी थियेटर में शान से तिरंगा फहराया। कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से देशभक्ति का जोश भरा। वीसी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।