वाराणसी। टमाटर की महंगाई पर अब धीरे-धीरे लगाम लग रही है। बाजार में भी टमाटर अब लगभग 100 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वहीं एनसीसीएफ 50 रुपये किलो में टमाटर बेचेगा। इसके लिए जिले में 10 जगहों पर अस्थाई दकानें लगाई जाएंगी।

एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पांडेयपुर चौराहा, डीएलबल्यू, बजरडीहा, विश्वेश्वरगंज मंडी, भोजूबीर, अर्दली बाजार, सांस्कृतिक संकुल, एनडीआरएफ कार्यालय के पास, आशापुर चौराहा और छित्तूपुर नगर निगम दफ्तर के पास अस्थाई दुकानें लगेंगी।

पहड़िया मंडी के गेट नंबर एक पर भी सस्ता टमाटर बेचा जाएगा। अभी तक एनसीसीएफ 70 रुपये किलो में टमाटर बेच रहा था। बाजार में टमाटर की कीमत घटने के साथ ही एनसीसीएफ ने भी दाम कम कर दिए। अब 50 रुपये में एक किलो टमाटर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *