वाराणसी। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। सिंधौरा थाना के बढ़ौना के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं राजातालाब के बढ़ौनी खुर्द

सिंधौरा निवासी राजपत्ती देवी (55 वर्ष) अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बढ़ौनी खुर्द गांव में सुरेश प्रजापति की पत्नी सितारा देवी (32 वर्ष) सुबह घर से बाहर जा रही थीं। उसी दौरान सांप ने डंस लिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *