तिंदवारी (बांदा)।भारतीय जनता पार्टी के पितामह, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज, भारत रत्न से अलंकृत, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्पण व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 207, प्रेम नगर में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बांदा डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी का वक्तव्य था,ष्मनुष्य को चाहिए वह परिस्थितियों से लड़े ,एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़ेष्। उनके इस वक्तव्य को अगर हम गंभीरता से विचार करें तो बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। अटल जी ग्वालियर के एक साधारण परिवार में जन्मे एक असाधारण व्यक्तित्व थे। प्रखर राष्ट्रवादी, भारत माता के सच्चे सपूत जिनकी उदार, दूरदर्शी सोच ने जय जवान, जय किसान और जब विज्ञान की आधुनिक सोच को जन्म दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मिर्जापुरबरी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि देश दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में आज भी एक जीवित अमिट सम्मान है, अभिमान है, शब्दों का वो तूफान है, जिसके वेग में स्वाभिमान है, प्रेरक आह्वान है। वह एक राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्र नेता थे। उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 1998 में परमाणु परीक्षणों के माध्यम से भारत का नेतृत्व करना था। उनके साहस और दृढ़ विश्वास ने अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल संयोजक आलोक मिश्रा द्वारा संचालन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान शिवनायक सिंह परिहार, सहकारी संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पटेल, धर्मवीर सिंह, बड़े लाल सिंह, जगराम विश्वकर्मा, विकास द्विवेदी, गिरीश सिंह, आशीष चंदेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *