बबेरू/बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक 40 वर्षीय गर्भवती महिला की प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई, वहीं महिला के मायके के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव का है, जहां के रहने वाले गर्भवती महिला, सोनिया देवी उम्र करीब 40 वर्ष को मंगलवार की शाम प्रसव के लिए कमासिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों के द्वारा ले जाया गया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं परिजनों के द्वारा महिला जिला अस्पताल में ले जाकर घर ले गए, जहां बीती रात महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया। थोड़ी देर के बाद गर्भवती महिला की भी मौत हो गई, जिसमें दोनों जच्चा-बच्चा की मौत की खबर महिला के मायके पक्ष के लोगों को हुई तो मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची कमासिन थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही का कारण स्पष्ट हो पाएगा।