बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका गांव के बलदेव नगर के रहने वाले दिलीप कुमार पाल पुत्र रामबरन पाल उम्र करीब 21 वर्ष से यह बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है, आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अपने डिग्री कॉलेज भभूवा गया हुआ था, और कालेज से अपने घर जाते समय भभुआ गांव के पास कुछ दबंगों के द्वारा छात्र दिलीप कुमार पाल को मारपीट कर घायल कर दिया, तभी घायल ने मरका थाने पर पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस के द्वारा तहरीर लेते हुए गंभीर हालत में घायल दिलीप गुप्ता को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर मेडिकल उपचार करवाया है। जहां पर डाक्टरों द्वारा मेडिकल परीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस मारपीट की घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *