महोबा -जिलाधिकारी  मनोज कुमार ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रांतीय अनाथालय महोबा में बच्चों को फल एवं पुरस्कार का वितरण किया।उन्होंने कहा कि 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के द्वारा शिलान्यास किए गए इस अनाथालय में जो बच्चे रहे हैं उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उनको निखारने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जनपद के बेलाताल में सन 1922 में दूसरे खादी के केंद्र को खुलवाया था, उनका बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रति लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाल सेवा सदन व अनाथालय में जो बच्चे पढ़ रहे हैं तथा इसके और विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों तथा पर्यटन की दृष्टि से स्थल हैं, उनको विकसित कर उनको सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा रहा है, इसी के अंतर्गत सूर्य मंदिर रहेलिया को संरक्षित कर उसको प्रकाश के माध्यम से नया स्वरूप प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सहित श्री दाऊ तिवारी, श्री ज्ञानेश अवस्थी, श्री शिव कुमार गोस्वामी, श्री राम जी गुप्ता सहित रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *