तीन वर्षों से खराब पड़ी सड़क गड्ढे में तब्दील, नहीं ध्यान दे रहे जनप्रतिनिधि
बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव में रोड से तालाब के पास से प्राथमिक विद्यालय सातर तक सड़क 3 वर्षों से खराब पड़ी हुई है। जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, निकलने में राहगीर व वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर प्राथमिक विद्यालय है, जिसमें छोटे-छोटे छात्र छात्राएं भी स्कूल जाते हैं। जिससे रास्ते में काफी दिक्कत होती है। वहीं शिक्षकों को भी आना पड़ता है, वही जब इस विषय में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सड़क बबेरू मुख मार्ग से उमरहनी सातर छिलोलर होते हुए, चित्रकूट के लिए जाती है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग में यह सड़क आती है। और यह सड़क बहुत ही दिनों से खराब पड़ी हुई है, अगर यह सड़क ग्राम पंचायत में आती तो अभी तक बन जाती, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग में आने की वजह से सड़क नहीं बन रही है। वहीं ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन इस सड़क पर किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। जिससे आज भी सड़क जस का तस बनी हुई है।