वाराणसी। G-20 के तहत आयोजित होने वाले Y-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे विदेशी युवा मेहमानों ने महात्मा बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ और आईआईटी बीएचयू के सुपर कंप्यूटिंग सेल का अवलोकन किया। विदेशी मेहमान इसके जरिये देश की आध्यामिक व सांस्कृतिक परंपरा से परिचित हुए। वाई20 के प्रतिभागियों ने भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में ऐतिहासिक शिलालेखों के साथ ही अशोक स्तंभ देखा। शाम को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से उन्हें गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा से परिचित कराया गया। वाई20 सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। जी20 देशों के मंत्री समूह की बैठक से पहले तीन दिवसीय वाई20 (यूथ सम्मेलन) की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पहले दिन विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागियों ने आईआईटी बीएचयू का भ्रमण किया। शाम को बौद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण किया। इन सबके बीच आईआईटी बीएचयू के सुपर कंप्यूटिंग सेंटर में सुपर कंप्यूटर ‘परम शिवाय’ को देख युवा अभिभूत हो गए।G-20 इंडियन व वेस्टर्न बैंड टीम ने दी शानदार प्रस्तुत रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आईआईटी बीएचयू के छात्रों की इंडियन और वेस्टर्न बैंड की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। युवा प्रतिनिधियों के स्वागत में गरबा और भांगड़ा भी हुआ। इस दौरान ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की भी प्रस्तुतियां हुईं। इसके पूर्व बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने युवा प्रतिनिधियों का बाबतपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *