देशभर में सावन में शिव मंदिरों आस्था का सैलाब उमड़ता है। वहीं ऐसे कई शिव मंदिर है जिनकी अपनी मान्यता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शिव मंदिर की मान्यता से परिचित कराने जा रहे हैं, जहां हर साल सावन माह के किसी ना किसी दिन भगवान नागराज इस मंदिर में आते हैं, और भगवान शिव की आराधना करते हैं पीथमपुर में है शिव मंदिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पीथमपुर के ग्राम सागौर में स्थित सोमनाथ महादेव मठ मंदिर में हर साल सावन के पवित्र महीने में किसी एक ना एक दिन भगवान नागराज के दर्शन भक्तों को होते हैं, जहां भगवान नागराज भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने मंदिर आते हैं भगवान नागराज करते हैं मंदिर की परिक्रमा मंदिर आने वाले शिव भक्तों की माने तो यह दृश्य हर साल सावन माह में दिखाई देता है, जहां भगवान नाग देवता पूरे मंदिर की परिक्रमा कर भगवान भोलेनाथ के समक्ष जाकर बैठ जाते हैं, और फिर भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दृश्य के दर्शन करने और इस दृश्य को देखने दूर-दूर से श्रद्धालु पीथमपुर के सागर स्थित सोमनाथ महादेव मठ मंदिर में पहुंचते हैं ऐसी मान्यता है कि, भगवान के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सालों से कायम है यह परंपरा पीथमपुर स्थित ग्राम सागौर के सोमनाथ महादेव मठ मंदिर में पूजन अर्चन करने वाले भक्तों की माने तो पवित्र सावन माह में हर साल किसी ना किसी दिन भगवान नागराज स्वयं मंदिर आते हैं, और भगवान शिव की आराधना करते हैं। यह परंपरा सालों से कायम है। सागौर के सोमनाथ महादेव मठ मंदिर में हर साल सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *