वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के ऑक्यूपेशनल थेरेपी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन स्टूडेंट्स वेलनेस सेंटर में किया गया। जागरूकता का विषय ऑक्यूपेशनल थेरेपी का महत्व मेंटल हेल्थ, स्पेशल चाइल्ड एवं एक्टिविटीज इन डेली लिविंग रहा। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय संबंध कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया प्रो. रोयना सिंह संकाय प्रमुख एनाटोमी, प्रो. टीबी सिंह, प्रो. राहुल खन्ना डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी, प्रो. दीपक गौतम डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन, प्रो. जे. एस यादव संकाय प्रमुख मानसिक रोग विभाग, डॉ. अनिल कुमार सरोज शिशु रोग विभाग, डॉ. जया दीक्षित ऑक्यूपेशनल थेरापसिट सर सुंदर लाल हॉस्पिटल, डॉ. कृष्णेंदु मंडल सीनियर रेजिडेंट सर सुंदर लाल हॉस्पिटल, डॉ. अनिमेष कुमार निदेशक शौर्य फाउंडेशन, डॉ. ममता तिवारी आयुर्वेद विभाग उपस्थित रही। कार्यक्रम समन्वय की भूमिका डॉ. जया दीक्षित ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट सर सुंदर लाल हॉस्पिटल की रही जागरूकता के वक्ता प्रो. जे. एस यादव ने सिर के मानसिक बीमारी तथा स्पेशल बच्चे को ऑक्यूपेशनल थेरेपी द्वारा थेरेपी देकर कैसे ठीक किया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी दी। इसमें प्ले का भी आयोजन किया गया विद्यार्थी सह संयोजक – रवि भारद्वाज, विकास कुमार, अजीता वर्मा, दिवाकर सिंह, अंकित वर्मा, अनुराधा गौतम एवं समस्त ऑक्यूपेशनल थेरेपी परिवार मौजूद रहें।