रायबरेली, 08 अगस्त 2023

मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने जिला कारागार रायबरेली में उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण स्त् बन्दियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कैदियों को अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला कारागार रायबरेली में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को कुशल बनाने के लिए उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा सिलाई, कम्प्यूटर एवं एलईडी रिपेयरिंग में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर सत्यप्रकाश जेल अधीक्षक, तनुजा यादव जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन एवं राजीव कुमार सिंह एमआईएस प्रबंधक उ०प्र० कौशल विकास मिशन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *