रायबरेली 24 अगस्त 2023

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियों को स्वरोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से टेलरिंग एवं कम्प्यूटर साफ्टवेयर ट्रेड में 04 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के इच्छुक महिला/पुरुष अभ्यर्थी जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम् शैक्षिक योग्यता-8वी/जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण हो, के आवेदन-पत्र अनलाइन वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से सम्बन्धित योजना (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण योजना अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु प्रशिक्षण योजना) अन्तर्गत टेलरिंग एवं कम्प्यूटर साफ्टवेयर ट्रेड हेतु आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 सितम्बर 2023 निर्धारित है। उक्त से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सिविल लाइन रायबरेली से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

————–00000————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *