वाराणसी। शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बसनी बाजार में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस डिजिटल लाइब्रेरी को अपना दल एस की कार्यकर्ता एवं बड़ागांव पीजी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष प्रति पटेल ने खोला है। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी युग में बच्चों तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए इस प्रकार के लाइब्रेरी का होना, अति आवश्यक है। इससे आसपास के गांव के हर छात्र यहां आकर अध्ययन कर सकते हैं।
इसके अलावा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लंका बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के सामने डॉ भूपेंद्र वर्मा के काशी हार्ट क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,रेखा वर्मा, उदय पटेल प्रधान, सोनू सिंह ,जय सिंह, अजीत वर्मा डॉक्टर उमेश पटेल ,अनीता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।