रायबरेली, 08 अगस्त 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2023 को पंच-प्रण की शपथ दिलाई जानी है। उन्होंने बताया है कि जिसके अंतर्गत समस्त ग्राम, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, ब्लॉक, छावनी, परिषदों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, निगमों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि को पंचप्रण की शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा है कि इस अवसर पर सभी वर्गों से पंच प्रण शपथ दिलाते हुए भारत सरकार की वेबसाइट उमतपउंजपउमतंकमेीण्हवअण्पद पर सेल्फी अपलोड कराए।
————–00000————–