वाराणसी। गंगा का जलस्तर दूसरे दिन रविवार को भी स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह आठ बजे तक कोई वृद्धि नहीं रिकार्ड की गई। जलस्तर 65 मीटर से ऊपर है। ऐसे में सावधानी बरती जा रही है गंगा का जलस्तर अगस्त के शुरूआती दिनों में तेजी से बढ़ा और चेतावनी बिंदु से महज दो मीटर दूर रहा। घाट और शवदाह स्थल डूब गए थे। सतर्कता के तौर पर गंगा में नौका संचालन रोक दिया गया था। कुछ दिनों बाद जलस्तर खिसकने लगा और 65 मीटर से नीचे पहुंच गया। हालांकि पिछले तीन दिनों से जलस्तर फिर बढ़ने लगा था। इससे लोग फिर सशंकित हो गए थे वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। जलस्तर खतरे के बिंदु से छह मीटर नीचे है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *