वाराणसी। थानेदार का फर्जी दस्तखत बनाकर दो सिपाही फ्रीज अकाउंट खुलवाने बैंक पहुंच गए। शक होने पर मैनेजर ने एसओ से संपर्क किया तो सिपाहियों की करतूत उजागर हुई। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी वरूणा जोन ने विभागीय जांच बैठा दी है। मामला शिवपुर थाने का है शिवपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इसमें विवेचना के दौरान पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। बैंक खाता से संबंधित व्यक्ति ने थाने के सिपाहियों सत्येद्र गौड़ और दीपक कुमार से संपर्क किया। उसने फ्रीज खाता चालू कराने के लिए 50 हजार रुपये का लालच दिया। इस पर सिपाहियों ने एसओ का फर्जी दस्तखत बनाकर खाता चालू कराने के लिए शाखा प्रबंधक को पत्र लिखा और खुद थाने पहुंच गए। मैनेजर से खाता चालू करने का अनुरोध किया। मैनेजर ने एसओ से संपर्क किया तो सिपाहियों की करतूत सामने आई। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी वरूणा जोन अमित कुमार ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसओ के अनुसार थाने के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *