वाराणसी। छोटी पियरी स्थित सिद्धनाथेश्वर महादेव व बच्ची माता मंदिर का हरियाली श्रृंगार किया गया। इस दौरान विग्रह व मंदिर को फूल-पत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया मंदिर की सजावट के साथ भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान जय- जयकार और डमरू की धुन पर पूरा मन्दिर प्रांगण गूंजता रहा। मन्दिर के पुजारी पप्पू श्रीवास्तव ने भव्य आरती की। इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में चंद्रयान तीन के चांद पर पहुंचने व भारत का नाम विश्व मे रोशन होने की खुशी में पहली बार भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें देर रात तक भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर देश-प्रदेश व अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से पप्पू श्रीवास्तव, गोपालजी जायसवाल, विशाल बरनवाल, अन्नू श्रीवास्तव, गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, शुभम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व भक्त उपस्थित रहे।