आधारशिला कॉलेज में हुआ पंचवटी रोपण
वृक्षारोपण मनुष्य जीवन के लिए बहुत आवश्यक
रायबरेली
जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज में पंचवटी विकास समिति की ओर से पंचवटी रोपण किया गया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ तहसीलदार सिंह ने अपने हाथों से डॉ महादेव सिंह,हनुमंत सिंह राम गुलाम सविता,कवि वाई पी सिंह, पत्रकार राम मिलन शर्मा के साथ आम,बरगद,पीपल,आंवला,अशोक,बेल और पाकर के वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर डॉ तहसीलदार सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव सहित सभी जीवों के जीवन पालन के लिए आवश्यक हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही श्री सिंह ने पंचवटी विकास समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद भी दिया और कहा कि ये बहुत बड़ी समाज सेवा कर रहे हैं। कॉलेज के समीप हनुमंत वाटिका में पंचवटी रोपण के बाद जलपान व विचार गोष्ठी भी सम्पन्न हुई।