न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

लालगंज, रायबरेली:- न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज रायबरेली में रक्षा बंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राओ ने लालगंज के वर्तमान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह,तहसीलदार मंजुला मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक,लालगंज कोतवाल शिवशंकर सिंह को राखी बाँधी । अधिकारियों ने अपना आशीर्वाद देते हुए छात्राओ का उत्साहवर्धन किया और सदैव निडरता के साथ अपने मार्ग पर प्रशस्त होने के लिए प्रेरित किया ।उक्त अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल रामकुमारी देवी तेजगांव के प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी, शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, शैजला शुक्ला व छात्राएं अवनी,प्रीति, यशश्वी, अपूर्वा, अनन्या, भाग्यश्री आदि उपस्थित रहे।

साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पचात न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल रामकुमारी देवी तेजगांव के प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों ने भी बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्हीं की याद में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय में हुए विभिन्न प्रकार के इनडोर व आउटडोर खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के बच्चों द्वारा रखी बनाने

की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा बनी राखियों को पृथ्वी व चंद्रमा की वेशभूषा में बच्चों को राखी बांधी गई। फिर कक्षाओं में नन्ही मुन्नी बच्चियों ने अपने सहपाठियों को राखी बांध कर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण , छात्र – छात्राए व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *