वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर में अपने संसदीय क्षेत्र को एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। पीएम का सितंबर में वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। पीएम कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास तो कुछ का लोकार्पण कर सकते हैं। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है। परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है प्रधानमंत्री काशी आगमन के दौरान हर बार यहां की जनता को सौगात देते हैं। इस बार भी सड़कें, नमोघाट का कार्य, फुलवरिया फोरलेन समेत कई विकास कार्य इसमें शामिल हैं। इसके लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात रामनगर में 16.82 करोड़ से राजकीय महिला आश्रय गृह, 15.27 करोड़ की लागत से राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी, 15.03 करोड़ से निराश्रित महिलाओं के लिए आश्रय स्थल, 9.87 करोड़ से रामनगर में राजकीय संप्रेक्षण गृह, 7.89 करोड़ से लड़कों के लिए राजकीय बाल गृह, 20 करोड़ से कंपोजिट रिजनल सेंटर का निर्माण, 14 करोड़ से छित्तूपुर-टिकरी मार्ग का चौड़ीकरण और पुनरुद्धार, 2.29 करोड़ से सीर गोवर्धन में राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क निर्माण, 0.58 करोड़ से सीर गोवर्धन में बाउंड्रीवाल और पार्क का निर्माण, 1.80 करोड़ से सारनाथ धमेख स्तूप के पास अंतरराष्ट्रीय उत्सव क्षेत्र, 0.94 करोड़ से सारनाथ के मुनारी में पार्किंग का निर्माण और 3.50 करोड़ से सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर में पर्यटन विकास कार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *