वाराणशी। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालाजी में मंगलवार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान हाकी के जादूगर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही खेल के महत्व पर चर्चा की गई इस अवसर पर केआईटी के उपनिदेशक डॉ. एके यादव ने कहा कि खेल से लोगों के शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। इसलिए खेल के प्रति रुचि बनाए रखने हेतु ग्रामीण क्षेत्र से लेकर देश तक खेल एवं खिलाड़ियों को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी संस्थान को “नैक-ए-ग्रेड” प्राप्त होने पर लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल द्वारा केआईटी. संस्थान को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किए जाने पर संस्थान परिवार की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया इस मौके पर डीन धीरेंद्र मोहन श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, डॉ. रुपेश, डॉ. अभिषेक, रविरंजन सिंह, विकास बरनवाल व विशाल राय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *