दृढ़ संकल्प,सेवा की भावना व जनता के प्रति समर्पित मेरा परम कर्त्तव्य: राकेश सिंह
लगभग करोड़ों रुपए की लागत से विधानसभा में बहेगी विकास की धारा
रायबरेली। मन में इच्छा शक्ति हो, दृढ़ संकल्प कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। यह पंक्तियां हरचंदपुर विधानसभा से बीजेपी से निवर्तमान विधायक राकेश सिंह पर सटीक बैठती है। अपनी साफ सुथरा छवि सामाजिक सेवा में लबरेज रहने वाले बीजेपी के निवर्तमान विधायक राकेश सिंह को विधानसभा के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सेवा की भावना लेकर जनता जनार्दन के बीच जाकर सेवा कर रहे है। मृदुभाषी, सरल स्वभाव, मिलनसार व बात के धनी राकेश सिंह मन में दृढ़ संकल्प लेकर गांव-गांव, गाली-गाली विकास की डोर लेकर जनता जनार्दन के दरवाजों को खटखटाने वाले बीजेपी के निवर्तमान विधायक को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जनता के बीच हारने बाद भी अपने मन में दृढ़ संकल्पित होकर सेवा की भावना लेकर जनता जनार्दन की सेवा कर रहे है। हरचंदपुर विधानसभा में कराएं गए कार्यों की चर्चा आम जनमानस में जोरों पर की जा रही है। लोगों का यहां तक की यह कहना है कि विधायक न होते हुए भी आम जनमानस के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। यही नहीं करीब 20 साल से जिन सड़कों में पैदल चलना दुश्वार था आज उन सभी सड़कों की मरम्मत करा कर चलने लायक बना दिया। हरचंदपुर विधान सभा की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। हरचंदपुर विधानसभा में एक छोटे से छोटा और बड़ा सा बड़ा काम विधायक द्वारा गावों में किया जा रहा है। इसके साथ-साथ क्षेत्र में हैंडपंप रिबोर वा विधानसभा क्षेत्र में गरीब लोगों का इलाज भी कराया है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और अपना इलाज उचित अस्पताल में कराने में सक्षम नहीं है, उनके लिए शासन द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया करवाकर उचित इलाज की व्यवस्था कराकर नया जीवनदान देने में काम कर रहे है। अभी हाल ही में लगभग 76 लाख रुपए की लागत से विधानसभा हरचंदपुर में रानापुर से दुलारेपुर की बाजार संपर्क मार्ग,पाहो से घुराई संपर्क मार्ग,अतरहर गौनामऊ कैनाल पटरी संपर्क मार्ग की मरम्मत व नाली, सीसी रोड कार्य स्वीकृत किया गया है। इसी के साथ बांदा-बहराइच मार्ग और सेमरी रायबरेली, परशदेपुर, बारा ननौती सम्पर्क मार्ग पर मरम्मत के साथ साथ नवीनीकरण का कार्य कराया जायेगा।