बांदा। रिश्तेदार के साथ बाइक में बैठकर गांव जा रही महिला को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां उसक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव निवासी बिट्टन (40) पत्नी देवराज शुक्रवार की शाम को अपने रिश्तेदार के साथ बाइक में बैठकर पोस्टमार्टम हाउस से वापस गांव जा रही थी, तभी महुआ के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने महिला की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक बेटा और दो बेटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *