वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलम के आवाहन पर 1 से 6 सितंबर तक चलने वाले मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान आभियान के 5 वें दिन मंगलवार को कचहरी परिसर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं कांग्रेस विधि विभाग के संयुक्त बैनर तले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार संविधान में छेड़छाड़ कर संविधान बदलने की साजिश कर रही है। जिसका हम सब विरोध करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे कार्यक्रम का सयोजन अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद डोडे व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुनीर नब्ज सिद्दकी व विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ताओं के साथ-साथ अपने मुकदमे की पैरवी में आए लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, राजीव राम, विनोद सिंह कल्लू, हसन मेंहदी कब्बन, अशोक सिंह एडवोकेट, लक्ष्मेश्वर नाथ शर्मा एडवोकेट, मुनीर नज़्म सिद्दीकी लोकेश सिंह एडवोकेट, अब्दुल हमीद डोडे,राजेश गुप्ता, एडवोकेट, रोहित दूबे, श्रीमती शशि कला यादव एडवोकेट, अशोक कुमार एडवोकेट शुभम राय, कल्पनाथ शर्मा, साहित लगभग 200 लोगों ने हस्ताक्षर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *