वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आठ सितंबर से पीजी की काउंसिलिंग होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आठ से 11 सितंबर तक पहले चरण की काउंसिलिंग होगी पहले चरण में 13 पाठ्यक्रमों के 402 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दिन 242, जबकि दूसरे दिन 163 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है, उनमें अधिकांश ने अपनी फीस जमा करा दी है। इसके बाद पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सूची जारी कर दी गई है प्रवेश सेल के समन्वयक केके सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को सात, जबकि नौ सितंबर को छह अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मैसेज और ई-मेल के जरिये बुलावा भेजा जाएगा। इसमें अंग्रेजी, ललित कला विभाग, मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, विज्ञान संकाय, दर्शनशास्त्र विभाग में काउंसिलिंग केंद्र बनाए गए हैं विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को फीस जमा कराने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। आठ सितंबर को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को नौ और 10 सितंबर और नौ सितंबर को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को 10 और 11 सितंबर को समय दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *