हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की शाम को श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों की ओर से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। उत्साही युवाओं ने दही हांडी फोड़ कर प्रसाद बांटा। मंदिर परिसर में परंपरागत तरीके से श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर को फूल मालाओं और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। आयोजित भक्तिमय भजन संध्या में कलाकारों की ओर से सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में दही हांडी आकर्षण का केंद्र रहा। उत्साही युवा कार्यकर्ता पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गाने पर कलाकारों के संग जमकर थिरके। कृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मोहल्ला निवासी सुशील कुमार यादव अमित कुमार डॉ राकेश कुमार पवन कंडक्टर प्रेम कुमारी भानुमति आशा चौरसिया मशीनरी स्टोर आज मोहल्ले के लोग मौजूद रहे