वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्मार्ट सिटी भले ही रैंकिंग में सबसे ऊपर आता है, लेकिन कई ऐसे स्थान है जहां जानें पर लोगो को पुराने व्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ता है। ऐसा ही नजारा वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप वीडीए द्वारा निर्मित जवाहर लाल नेहरू मार्केट में देखने को मिला। 150 से अधिक दुकान और मकान स्थित इस बिल्डिंगबके आस पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वाराणसी आने वाले पर्यटक और यात्रियों को इस गंदगी से प्रतिदिन होकर जाना पड़ता है। ऐसे में नेहरू मार्केट के व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है। जिसे लेकर व्यवसायियों ने वाराणसी विकास प्राधिकरण को ज्ञापन सौप दुश्वारियों को दूर करने की मांग किया नेहरू मार्केट के व्यवसायियों मुख्य 8 मांगों की तरफ वीडीए के अधिकारियों का ध्यानाकर्षित करते हुए मांग पत्र सौंपा है। जिसमे मुख्य रूप से नियम्नवत है…
(1) मार्केट का सीवर नाली और मेनहोल चैम्बर ध्वस्त है या बुरी तरह से चोक है। जलकल और नगर निगम इसे प्राइवेट मानते है ।
(2) बिल्डिंग को मिर्मित होने के बाद आज तक कभी भी अंदरुनी डक्ट और सर्विस रोड के मेनहोल चैम्बर का सफाई ना होने से पूर सर्विस रोड पर बरसाती पानी का जमाव हो जाता है और पानी दुकानों में घुस जाता है।
(3) मार्केट की लगभग सभी सड़क अत्यन्त खराब स्थिति में है और लगातार मलबा और मिट्टी के वजह से बेतरतीब और ऊंचा-नीचा और गड्डा युक्त है।
(4) मार्केट में शराब की दुकानों और उसके आस-पास बैठाकर पीने-पिलाने की व्यवस्था की वजह से आये दिन झगडा-मारपीट, वेश्याकृति चोरी होती रहती है जिससे शरीफ आदमी का और महिलाओं का वहां पर आना-जाना व रहना दूभर हो गया है।
(5) “स्मार्ट सिटी” वाराणसी के इस मार्केट में कूड़ा-कचरा का ढेर, गन्दगी दुर्गंध. दुषित पानी (बिमारियों का घर) का कई दिनों तक जल जमाव पोलिथिन और प्लास्टिक गिलास, इत्यादि कापड़े रहना एक बदनुमा धब्बा है।
Also Read – सिंधी भाषा के विकास को लेकर संगोष्ठी और नाट्य मंचन 10 सितंबर को
(6) चारों तरफ मार्केट में अतिक्रमण ही अतिक्रमण ढेला खोमचा, बेतरतीब वाहनों का खड़ा होना, अवैध गुमटी की दुकानें इत्यादि, मानो मार्केट की पहचान हो गयी हो।
(7) बिल्डिंग के अन्दर और बाहर प्रकाश व्यवस्था अत्यन्त खराब है, जिससे आये दिन अवांक्षनीय तत्वों का जमावड़ा रहता है।
(8) पीने की पानी की व्यवस्था या हैण्डपम्प, कूड़े की डिब्बे,शौचालय, पार्को का सुन्दरीकरण सब नदारत है।