बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़के को बंधक बना करके बड़े ही निर्दयता के साथ मारने पीटने का वीडियो जमकर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा लड़का गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनवानी गांव का है जो अपने ननिहाल दौलतपुर में अपने नाना की मृत्यु के बाद उनके अंत्येष्टि में आया था, बीते बुधवार की शाम 6 /9 / 2023 को वह लक्ष्मणपुर चट्टी से बाजार करके दौलतपुर के लिए जा रहा था तभी ईटही गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर के बड़े ही क्रूरता पूर्वक उसका हाथ पैर बांधकर के लाठी-डंडे और लात घूसों से मारपीट करने लगे और कहने लगे कि यह चोर है, जबकि वीडियो में दिख रहा लड़का बार-बार कहता रहा कि मैं कुछ नहीं जानता हूं और ना ही मैंने कुछ किया है, आपको बता दे वीडियो में दिख रहा पीड़ित लड़का गोलू यादव उम्र 15 वर्ष यह दिल्ली में अपने परिवारी जनों के साथ रहता है, अपने नाना की मृत्यु पर दौलतपुर गांव आया हुआ था जिसे एक ही गांव के लोगों ने पकड़कर के चोर का दर्जा देते हुए उसे तालिबानी सजा दी है और उसका वीडियो खुद मारपीट करने वाले यह लोग हैं वायरल कर रहे हैं, मान लिया कि यह लड़का चोरी किया है या चोर है तो इसके लिए थाना पुलिस प्रशासन है जो लोग इस लड़के को मार रहे हैं वह पुलिस को सूचना देकर के उसे पुलिस के हवाले भी कर सकते थे कानून अपने हिसाब से उसे सजा देता लेकिन यह तालिबानी सजा देने का जो तरीका है वह बिल्कुल ही गलत है, और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए नहीं तो ऐसे ही लोग किसी भी घटना और कहीं भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *