रायबरेली 11 सितम्बर, 2023
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेष यादव के आवाहन पर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेष अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक द्वारा पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा जिला संगठन की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेष अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि उ0प्र0 के मजदूरों के रोजगार के अवसर भाजपा सरकार समाप्त कर रोजगार छीनन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेष में आठ करोड़ तीस लाख पंजीकृत मजदूर है परन्तु उनमें से अधिकांष के समक्ष जीविकोपार्जन का संकट है। प्रदेष अध्यक्ष ने उ0प्र0 सरकार से मांग किया कि पंजीकृत मजदूरों को आयुष्मान कार्ड दिया जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने मजदूरांे के प्रोत्साहन के लिए रोजगार के अवसर के साथ मुुफ्त साईकिल वितरण करने का कार्य किया था। वर्तमान भाजपा सरकार ने उन जनहित की योजनाओं को बन्द कर मजदूरों को निराष किया है। मनरेगा जैसी योजनाआंे में मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैठक में बोलते हुए समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष रामनेवाल ने कहा कि अक्टूबर माह में मजदूरों के समर्थन में वृहद जनसम्पर्क सप्ताह शुरू किया जायेगा। समाजवादी पार्टी मजदूरों के हित में आन्दोलन एवं प्रदर्षन भी करेगी। बैठक का संचालन मजदूर सभा के महासचिव गंगा सागर ने किया।
बैठक को चै0 सुरेष निर्मल, रज्जू खान, विनायक सोनकर, संदीप शुक्ला, मुषीर अहमद, राजेष मौर्य, पुत्तन सिंह यादव, अरविन्द चैधरी, जगत पाल, भगवानदीन, मकसूद खान, अनूप यादव, सुरेष पटेल, ब्रजलाल यादव, जगतपाल यादव, ब्रजभान सिंह, मो0 जफर, लाल खां, कामता यादव, रंजीत याव, अखिलेष माही ने भी सम्बोधित किया।
(इं0 वीरेन्द्र यादव)
जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी