क्रासरःपीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बांदा। जमीन के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर कर दिया। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी तीरथ प्रसाद के खेत की मिट्टी पड़ोसी अपने खेत की मेड़ में चढ़ा रहा था। इस पर तीरथ ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आठ लोगों ने तीरथ (70), उसकी पत्नी राजरानी (65), रंजो देवी (35) पत्नी दिनेश, रामपति (38) पत्नी कुंजबिहारी, मैना देवी (45) पत्नी इंद्रजीत को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल एक महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। मंगलसूत्र भी तोड़ ले गए थे। पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। तीरथ सोवमार को पुलिस अधीक्षक से मिला और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *