पैलानी/बांदा। जसपुरा ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत )ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा आज ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्य्क्ष मनोज द्विवेदी की अद्यक्षता में ब्लॉक परिसर जसपुरा में किसानों की बैठक आहूत की गई वही बैठक में पांच सूत्री ज्ञापन की चर्चा करके एव विचार विमर्स के बाद यह पांच सूत्री ज्ञापन में सम्मिलित करते हुए रामपुर के गढखा महुआ से अजगरा डेरा तक विधुत तार ढीले एव झुके होने के कारण कोई भी गम्भीर हादसा हो सकता हैं इन्हें ठीक कराने की मांग की है किसान यूनियन का कहना है कि लिखित रूप से ज्ञापन दिया जा चुका है परंतु अभी तक समाधान नही हुआ ,समाधान कराने की मांग की है वही रामपुर से तनतंगामऊ,व झ्झरी पुरवा मार्ग में गड्ढा युक्त मार्ग है जो जीर्ण शीर्ण है उसे ठीक कराने की मांग की है वह रामपुर, गौरीकला, गडरिया, सिकहुलाआदि गांवों में सफाई कर्मी द्वारा सफाई नही की जाती हैं सिर्फ कभी कभी ग्राम प्रधानों के घरों में सफाई की जाती है इसे रिगुलर सफ़ाई कराने की मांग की है वही जसपुरा ब्लॉक के सभी गांव में पात्रता के आधार पर आवासों का चयन नही किया जाता है सिर्फ अपात्र को आवास दिया जाता है भारतीय यूनियन ने भ्रस्टाचार का आरोप लगाया है वही ब्लाक के सभी गांव के अंत्योदय कार्डाे पर सत्यापन कराने की मांग की गई अंत मे इस तरह से खंडविकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा जो बैठक में सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी,सुरेश सिंह, विन्दा सिंह जिला सचिव,विवेक सिंह, रामप्रकाश,गोपाल, रागनी,रामवती, कल्ली, संगीता, रामेश सिंह, रामबहादुर सिंह, सुरेश कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।